{"_id":"69fa359bab859c71150c0364","slug":"notices-were-issued-to-candidates-asking-them-to-appear-on-may-7-rewari-news-c-198-1-rew1001-237982-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रत्याशियों को नोटिस देकर 7 मई को पेश होने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रत्याशियों को नोटिस देकर 7 मई को पेश होने के आदेश
Tue, 05 May 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने खर्च का पूरा हिसाब रखना होगा। इसके लिए एक्सपेंडीचर कमेटी के सामने 3 बार खर्च रजिस्टर चेक कराना जरूरी है।
प्रत्याशी दूसरी बार रजिस्टर लेकर कमेटी के समक्ष पेश हुए। रेवाड़ी में चुनाव लड़ रहे 69 प्रत्याशी समिति के सामने पेश नहीं हुए। इन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को अब नोटिस देकर 7 मई को पेश होने के लिए कहा गया है। चुनाव खत्म होने के बाद 30 दिन के अंदर पूरा हिसाब देना होगा जिसमें खर्चों के पूरे बिल समिति को दिखाने होंगे।
कोई उम्मीदवार निर्धारित 30 दिनों के भीतर अपना व्यय विवरण जमा नहीं करवाता है तो उसे 5 वर्षों के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
पर्यवेक्षक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्याशी किसी भी सरकारी भवन पर कटआउट या होर्डिंग नहीं लगाए। राज्य चुनाव आयोग की ओर से सरकारी भवनों पर होर्डिंग लगाना पूर्णत प्रतिबंधित है।