{"_id":"669439b931dfae8ade01314a","slug":"notice-given-to-480-people-after-finding-mosquito-larvae-rewari-news-c-198-1-rew1001-206787-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मच्छर का लार्वा मिलने पर 480 लोगों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मच्छर का लार्वा मिलने पर 480 लोगों को दिया नोटिस
Mon, 15 Jul 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के गांव कहाड़ी में तीन दिन पहले डेंगू से पीड़ित एक मरीज पाया गया। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या छह हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता व जांच अभियान चलाया जा रहा है। घरों में जांच के दौरान पानी में मच्छर का लार्वा मिलने पर अब तक 480 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
जिला मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने सभी निजी अस्पतालों व लैब संचालकों को निर्देश दिया है कि अगर उनके यहां डेंगू का कोई केस मिले तो उसकी पूरी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को दी जाए। उन्होंने बताया कि जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में केस निकलने शुरू हो गए थे। इस बार मई से ही डेंगू के केस मिलने लगे। एलाइजा किट खत्म होने के कारम 10 दिन एलाइजा टेस्ट नहीं हो पाया। अब फिर से सिविल अस्पताल की लैब में एलाइजा जांच होने लगी है। बताया कि टीम की जांच के दौरान अगर एक ही घर में कूलर या गमलों में भरे पानी में लार्वा मिलता है तो नोटिस के साथ ही चालान भी काटा जा सकता है। क्योंकि पिछले साल भी टीम ने शहर के सेक्टरों में लार्वा पाए थे, जिससे 6 लोगों के चालान काटे गए थे। इस बार भी विभाग ने तैयारी की है।
40 ब्रीडिंग चेकर की हुई नियुक्ति
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 40 ब्रीडिंग चेकर की नियुक्ति की हुई है। इनकी टीम शहर व गांवों में डोर-टू-डोर जाकर कूलर व गमलों, घर के बाहर हौद में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा ढूंढ रहे हैं। अगर कहीं पर लार्वा मिलता है तो उसे हिदायत देने के साथ ही नोटिस भी थमाया जा रहा है। मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि अबतक डेंगू के 6 केस मिले हैं। मलेरिया का कोई मामला नहीं है। बरसात के दिनों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।