{"_id":"669d5922d69bd549e907b6c4","slug":"not-a-single-work-done-in-dharuhera-ajay-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-207133-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में एक भी काम नहीं किया : अजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा में एक भी काम नहीं किया : अजय यादव
Mon, 22 Jul 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने धारूहेड़ा की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनी। यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का स्वागत किया गया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा 10 साल में भाजपा ने धारूहेड़ा में एक भी काम नहीं किया। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, लोगों ने बताया कि पीने का पानी गंदा आता है। वहीं, हर जगह शिविर ओवरफ्लो हो रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। धारूहेड़ा बस स्टैंड की हालत खराब हो गई है बिल्डिंग तोड़ कर रख दी लेकिन नई बिल्डिंग बनाने का नाम नहीं हुआ। मसानी बैराज के दूषित पानी की वजह से एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणो में एलर्जी की बीमारी फैल गई है। फिर भी दूषित पानी को ड्रेन नंबर 8 में नहीं मिलाया जा रहा है। राजस्थान से आ रहे दूषित पानी का आज तक समाधान नहीं करवाया गया है। मौजूदा भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।