फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nomination begins for the election of the governing body of Brahmin Sabha District Rewari.

Rewari News: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर नामांकन शुरू

Sun, 01 Sep 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nomination begins for the election of the governing body of Brahmin Sabha District Rewari.
फोटो: 20रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर नामांकन भरते प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर पहले दिन शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन प्रधान पद के लिए चंद्रशेखर गौतम, कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुनील कुमार, योगेश भारद्वाज, सुभाष शर्मा, सुरेश कुमार व बालभगवान ने नामांकन भरा। ब्राह्मण सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करवाने में सहयोग के लिए एआरओ सोमदत्त कौशिक सहित टीम में अन्य लोगों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि रविवार 15 सितम्बर को होने वाले प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारिणी के लिए सभा के 108 कॉलेजियम सदस्यों की सूची ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा कर दी गई थी। नामांकन प्रक्रिया 3 सितम्बर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगी। ब्राह्मण सभा में कुल 108 कॉलेजियम सदस्य 15 सितंबर को 2024 की गवर्निंग बॉडी चुनने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed