{"_id":"63b319be8fcf7475494dbd30","slug":"no-fear-of-officers-no-care-for-orders-classes-are-being-held-in-private-schools-rewari-news-rtk6681970190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिकारियों का डर न आदेशों की परवाह, निजी स्कूलों में लग रहीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिकारियों का डर न आदेशों की परवाह, निजी स्कूलों में लग रहीं कक्षाएं
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शीतलहर की चपेट में हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने राजकीय और निजी स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए है, लेकिन यह सिर्फ कागजों तक सीमित है। धरातल पर निजी स्कूल संचालकों ने सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाकर कक्षाएं लगाईं। ऐसे में उन्हें न तो शिक्षा विभाग के आदेशों की कोई परवाह है और न ही अधिकारियों का डर। हालांकि राजकीय स्कूल पूरी तरह बंद रहे। प्राइवेट स्कूल संचालकों की यह लापरवाही मासूम बच्चों पर भारी पड़ रही है। सोमवार को कोसली के समीप हुआ हादसा इस बात का प्रमाण है।
विभाग की ओर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर हो सकें। ऐसे में निजी स्कूल संचालकों ने शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाकर सोमवार को स्कूल खोले और विद्यार्थियों की क्लास तक लगवाई है। उधर, विभाग के अधिकारी भी न किसी स्कूल का निरीक्षण किया और न ही कार्रवाई की तैयारी की है। ऐसे में विभाग की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतान पड़ रहा है।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी खुले रहे निजी स्कूल
जिले के शहरी क्षेत्र में तो अधिकतर निजी स्कूल सोमवार को खुले रहे और इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी स्कूल खुले रहे। इसके साथ ही निजी स्कूल अतिरिक्त कक्षा की आड़ में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल में बुला रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर निजी स्कूलों को बल मिल रहा है। वहीं अभिभावकों में भी रोष है।
विज्ञापन
कोट
शीतकालीन अवकाश में कोई भी निजी स्कूल संचालक विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगा सकता। इसके अलावा अगर कोई निजी स्कूल में विद्यार्थियों की कक्षा लगती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान 10वीं व 12वीं की कक्षाएं ही लगाई जा सकती हैं।
-विरेंद्र नारा, डीईईओ रेवाड़ी।