फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nitin, Chandra and Vivek selected for Republic Day Parade

Rewari News: नितिन, चंद्र और विवेक का गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन

Thu, 10 Oct 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Nitin, Chandra and Vivek selected for Republic Day Parade
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के एनएसएस के तीन स्वयंसेवकों नितिन कुमार, चंद्र और विवेक का चयन वर्ष 2025 में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों का कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025) परेड में भाग लेने के लिए राज्य स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर स्वयंसेवकों का चयन करके राज्य स्तरीय ट्रायल में भेजा गया। विश्वविद्यालय स्तर पर परेड ट्रेनर के रूप में योगेश चौधरी व झाल सिंह ने स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी। द्वितीय चरण में राज्य स्तर पर पूर्व प्रीआरडी चयन शिविर में ऊंचाई, दौड़, शारीरिक क्षमता, नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक गतिविधि एवं साक्षात्कार किया गया। चयनकर्ता के रूप में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय और क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर क्षेत्रीय पदाधिकारी पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगे जहां विभिन्न राज्यों के एनएसएस स्वयंसेवक भी होंगे। इनमें से ही अंतिम रूप से स्वयंसेवकों का चयन होगा, जो गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने स्वयंसेवकों को बधाई दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक व अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव, डॉ. ललित, डॉ. अनिता यादव, डॉ. रीना हुड्डा ने चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed