फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nishan Yatra taken out with chants of Jai Shree Shyam

Rewari News: जय श्री श्याम के जयघोष के साथ निकाली निशान यात्रा

Wed, 22 Feb 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra taken out with chants of Jai Shree Shyam
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में श्याम परिवार की ओर से मंगलवार को खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए निशान यात्रा निकाली गई है। नई अनाज मंडी स्थित श्याम मंदिर से निशान यात्रा का डीसी अशोक कुमार गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, रिपुदमन गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व डीसी अशोक कुमार ने श्याम मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्गो भाडावास गेट, मोती चौक, घटेश्वर मंदिर, ठठेरा चौक से होकर वापस अनाज मंडी पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं ने सैकड़ों निशान उठा रखे थे। निशान यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यात्रा के दौरान भक्तों ने ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed