{"_id":"69a32cc11994a6dad609e275","slug":"nishan-shobha-yatra-of-shri-khatu-shyam-taken-out-rewari-news-c-198-1-rew1001-234369-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्री खाटू श्याम की निकाली निशान शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्री खाटू श्याम की निकाली निशान शोभा यात्रा
Sat, 28 Feb 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 1 में निशान शोभा यात्रा निकालते भक्त। संवाद
रेवाड़ी। डबल फाटक मार्केट की ओर से श्री खाटू श्याम की दूसरी निशान शोभा यात्रा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यात्रा दोपहर 2 बजे डबल फाटक मार्केट से शुरू हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शोभा यात्रा का मार्ग कानोड़ गेट, जीवली बाजार, मोती चौक और भाड़ावास गेट से होकर सोलहराही धाम श्याम मंदिर तक निर्धारित किया गया था। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं द्वारा श्याम बाबा की जय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति के सदस्य रमेश ने बताया कि यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। होली मिलन समारोह के अंतर्गत भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
मंदिर पहुंचने पर विशेष आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया।