फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nipun Abhiyan: 6-day training for primary teachers starts September 14; children's foundational skills to be strengthened.

निपुण अभियान : प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण 14 सितंबर से, बच्चों की बुनियाद होगी मजबूत

Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nipun Abhiyan: 6-day training for primary teachers starts September 14; children's foundational skills to be strengthened.
रेवाड़ी। निपुण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 सितंबर से आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभियान के तहत पिछले पांच वर्षों में जिले में किए गए प्रयासों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों की जरूरत और क्षमता के अनुसार शिक्षण गतिविधियां कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को ऐसी गतिविधियों से भी परिचित कराया जाएगा, जिनके माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सके। निपुण अभियान के तहत विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ाई, लेखन और गणितीय समझ को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शिक्षकों को इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जरूरी गतिविधियों और प्रभावी शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं शिक्षकों की क्षमता बढ़ने का सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक कक्षा में नई तकनीकों और गतिविधियों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे बच्चों को विषयों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी और उनके सीखने के परिणाम में सुधार आने की उम्मीद है।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक जानकारी देकर कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक नींव और मजबूत हो सकेगी।

तैयार किए गए मॉड्यूल्स
यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नवीनतम शिक्षण तकनीकों से लैस करेगा। विशेष रूप से एफएलएन के लिए डिजाइन किए गए मॉड्यूल्स तैयार किए हैं, जिनमें प्रेक्टिकल एक्टिविटीज, गेम-बेस्ड लर्निंग और मूल्यांकन के आधुनिक तरीकों पर जोर दिया गया है।


वर्जन:
निपुण हरियाणा की ओर से विकसित विशेष वीडियो, गतिविधि-आधारित मॉड्यूल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्ञान साझा किया जाएगा। एससीईआरटी गुरुग्राम और डायट के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण की प्रगति की निगरानी की जाएगी।-चरण सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed