{"_id":"6acd2227bd34401a1702b936","slug":"nine-talented-daughters-honored-on-girl-child-day-rewari-news-c-198-1-rew1010-247026-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बालिका दिवस पर नौ प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बालिका दिवस पर नौ प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित
Mon, 12 Oct 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बालिका दिवस पर प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा। स्र
धारूहेड़ा। नवरात्र और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में आयोजित सम्मान समारोह में नौ प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
दुर्गा मंदिर बारा हजारी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली नौ प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि बेटियां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की तरह शक्ति, साहस, ज्ञान और आत्मविश्वास की प्रतीक हैं। नवरात्र और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का संगम बेटियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें समान अवसर देने का संदेश देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब एक बेटी सशक्त होती है, तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होता है। बेटियों का सम्मान ही सच्चे अर्थों में मां जगदम्बा की आराधना है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बेटियां समाज की वास्तविक शक्ति हैं। उनकी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में लैंगिक समानता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। बेटियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन देकर ही शिक्षित, सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की ताकत हैं। उन्हें शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सम्मानित बालिकाओं की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनीं।