फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nine accused of illegally selling firecrackers arrested, huge amount of firecrackers recovered

अवैध तरीके से पटाखे बेचने के नौ आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nine accused of illegally selling firecrackers arrested, huge amount of firecrackers recovered
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार दिवाली पर्व पर पुलिस अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन

थाना जाटूसाना पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 9 हजार रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, दो लोग अलग-अलग दुकान लगाकर गांव बेरली कलां के अड्डा पर सरेआम अवैध रूप से पटाखे बेच रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लोग सड़क पर अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए दिखाई दिये। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान राजस्थान के झुंझुनूं निवासी बलवान पुत्र प्रताप सिंह व जिले के गांव चौक नंबर 2 राजकुमार पुत्र कवर सिंह के रूप में दी। पुलिस ने उनके सामने रखे लकड़ी के तख्तों की तलाशी लेकर कुल 5 हजार रुपये के अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन

इसी प्रकार थाना जाटूसाना पुलिस ने गांव बेरली कलां में ही गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। यहां से कपड़े की दुकान के बाहर तख्त पर रखकर अवैध पटाखे बेच रहे एक शख्स को काबू कर लिया। दुकानदार ने अपना नाम चौकी नंबर 2 निवासी विकास पुत्र सांवत सिंह निवासी बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की दुकान की तलाशी लेने पर 4 हजार रुपये के अवैध पटाखे बरामद हुए। थाना जाटुसाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 रुपये के अवैध पटाखे बरामद
इसी प्रकार थाना खोल के अंतर्गत डहिना चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1500 रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के गांव बास बटोडी निवासी सुनील, गांव मुंदी निवासी सुधीर व गांव नांगल निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लड़के मुंदी बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर सरेआम अवैध पटाखे बेच रहे हैं। पुलिस ने स्टालों पर बैठे तीनों लड़कों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुनील पुत्र ईश्वर निवासी बास बटोडी, अभिषेक पुत्र विनोद कुमार निवासी नांगल व सुधीर पुत्र रामफल निवासी गांव मुंदी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया।
गत्तों के बॉक्स में रखे अवैध पटाखे बरामद
वहीं थाना कोसली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव गुड़ियानी निवासी ताराचंद के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुडीयानी-शादीपुर रोड पर बने गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना कोसली पुलिस की टीम ने गोदाम पर छापा मारा तो एक व्यक्ति अवैध पटाखे बेच रहा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने उसको काबू करके नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम ताराचंद पुत्र शेरसिंह निवासी गुडियानी बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके गोदाम की तलाशी ली तो उसमें कुल 91 किलो के भारी मात्रा में गत्तों के बॉक्स में रखे अवैध पटाखे बरामद हुए। थाना कोसली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अवैध पटाखे बरामद किए हैं। जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी दो लोग गांव बीकानेर बाजार में सरेआम अवैध रुप से पटाखे बेच रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तथा दोनों आरोपी धीरज पुत्र सुरेश व सत्य नारायण पुत्र सुल्तान निवासी गंगायचा अहीर को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed