फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Niharika said she would address the water shortage, while Vinita said she would accelerate the city's development.

Rewari News: निहारिका बोलीं- पानी की किल्लत को दूर करूंगी, विनीता ने कहा- शहर के विकास को नई रफ्तार देंगी

Fri, 24 Apr 2026 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Niharika said she would address the water shortage, while Vinita said she would accelerate the city's development.
रेवाड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निहारिका चौधरी ने कहा कि शहर में महिलाओं को भारी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो इस समस्या का निदान करूंगी।
विज्ञापन

मेरा चुनाव जनता लड़ेगी। मैं अपना चुनाव जनता के भरोसे पर हीं लड़ रही हूं। जनता पिछले पांच वर्षों के भ्रष्टाचार को याद करे। वहीं भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल का कहना है कि वह शहर के विकास को नई रफ्तार देंगी। सड़कें चकाचक होंगी, साफ सफाई देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

--------
अभी भी राजाशाही समाप्त नहीं हुई : अजय सिंह

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विधायक लक्ष्मण यादव को यहां तक कह दिया कि तुम थूक कर चाटते हो...ऐसे अल्फाज अपने विधायक के प्रति राव इंद्रजीत सिंह कह रहे हैं तो इसका मतलब है कि अभी भी राजाशाही समाप्त नहीं हुई है। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के बारे में इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना उनकी राजाशाही को दर्शाता है। इसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा जनता के बीच उठाएंगे। पूर्व चेयरपर्सन व वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल पर उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सड़क निर्माण में खामियां बरती गई थी। यहां तक कि बिना टेंडर के ही सड़कों का निर्माण कर दिया गया था। जनता पहले ही विनीता पीपल को आजमा चुकी है। उसके बावजूद भी भाजपा ने दौबारा से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
कैप्टन बोले-राव इंद्रजीत सिंह राजा हैं, उनसे कहां लड़ाई लड़ी जा सकती है
जब उनसे पूछा गया कि नगर परिषद का चुनाव कप्तान बनाम इंद्रजीत की लड़ाई मानी जाए तो उन्होंने कहा राव इंद्रजीत सिंह तो राजा हैं। उनसे कहां लड़ाई लड़ी जा सकती है। पिछले पांच वर्षों में नगर परिषद चेयरपर्सन ने शहर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। भाजपा जवाब देगी, शहर में इतनी कॉलोनी आखिर किसके इशारे पर काटी गई और यह भी बताएं कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार किसकी सरपरस्ती में हुआ। शहर में पेयजल किल्लत बनी हुई है। दो दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। जो काम उनके कार्यकाल में हुए थे। उसके बाद कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। अगर कोई एक भी काम किया हो तो भाजपा बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article