फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nidhi and Mahima first in group dance

Rewari News: समूह नृत्य में निधि और महिमा प्रथम

Sat, 12 Oct 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Nidhi and Mahima first in group dance
फोटो : 02रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय कोसली में हरियाणवीं एकल नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें समूह नृत्य में निधि व महिमा प्रथम, हरियाणवी एकल नृत्य में ज्योति और एक गायन में निशू प्रथम रहीं।
प्रतिभागियों ने हरियाणवी एकल नृत्य, हरियाणवी समूह नृत्य, एकल गायन व भाषण में अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुतियों से अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रीति ने बताया कि कुल 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समूह नृत्य में निधि और महिमा ने प्रथम, हरियाणवी एकल नृत्य में ज्योति मेहरा प्रथम मनीषा एवं टिन्नी ने द्वितीय, हिमांशु ने तृतीय तथा एकल गायन में निशु ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को सराहा। भविष्य में भी विद्यार्थियों से ऐसे प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समापन पर प्रो. लाजवंती ने प्रतिभा खोज कार्यक्रम की तैयारी में शामिल डॉ. मोनिया, रेनू रानी, सविता के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर नागेश, संदीप, मंजीत, डॉ. संध्या, जसवंत, विकास, जसमेर एक्सटेंशन लेक्चरर मौजूद रहे। डॉ . विवेक कुमार ने बताया कि ललित कला से जुड़े कार्यक्रम 14 अक्तूबर को होंगे।संचालन रेनू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed