फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New Vande Bharat Express to operate between Jodhpur-Delhi Cantt from September 25

Rewari News: जोधपुर-दिल्ली कैंट के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 25 सितंबर से

Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
New Vande Bharat Express to operate between Jodhpur-Delhi Cantt from September 25
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जोधपुर-दिल्ली कैंट के बीच 25 सितंबर से एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। रेवाड़ी के यात्रियों को भी इस नई सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। अभी रेवाड़ी होकर केवल एक वंदे भारत ट्रेन गुजरती है, लेकिन नई वंदे भारत में रेवाड़ी को स्टॉप मिलने से यहां से होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या दो हो जाएगी।
वर्तमान में रेवाड़ी से जोधपुर जाने के लिए 12 ट्रेनों का संचालन है। इनमें न्यूनतम समय मालानी एक्सप्रेस से लगता है, जो करीब 8 घंटे 5 मिनट में रेवाड़ी से जोधपुर पहुंचती है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद यह समय घटकर लगभग 6 घंटे 53 मिनट रह जाएगा।
विज्ञापन

नई ट्रेन के संचालन से हजारों यात्रियों को कम समय में जोधपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही जोधपुर-दिल्ली कैंट मार्ग पर बेहतर कनेक्टिविटी से जिले और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर-दिल्ली कैंट का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर से सुबह 5:25 बजे रवाना होकर मेड़ता रोड स्टेशन पर 6:32 बजे आगमन व 6:34 बजे प्रस्थान, डेगाना स्टेशन पर 7:04 बजे आगमन व 7:06 बजे प्रस्थान, मकराणा स्टेशन पर 7:34 बजे आगमन व 7:36 बजे प्रस्थान, फुलेरा स्टेशन पर 8.45 बजे आगमन व 8.47 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 9.35 बजे आगमन व 9.40 बजे प्रस्थान, अलवर स्टेशन पर 11.18 बजे आगमन व 11.20 बजे प्रस्थान, रेवाड़ी स्टेशन पर दोपहर 12.23 बजे आगमन व 12.25 बजे प्रस्थान, गुरुग्राम स्टेशन पर दोपहर 1 बजे आगमन व दोपहर 1.01 बजे प्रस्थान करते हुए करते हुए दिल्ली कैंट दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी।


वापसी का टाइम टेबल:

दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली कैंट से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर गुरुग्राम स्टेशन पर 3. 22 बजे आगमन व 3.24 बजे बजे प्रस्थान, रेवाड़ी जंक्शन पर शाम 4.25 बजे आगमन व 5.27 बजे प्रस्थान, अलवर स्टेशन पर 5.13 बजे आगमन व 5.15 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर रात 7.10 बजे आगमन व 7.15 बजे प्रस्थान, फुलेरा स्टेशन पर रात 8.08 बजे आगमन व 8.10 बजे प्रस्थान, मकराणा स्टेशन पर रात 8.54 बजे आगमन व 8.56 बजे प्रस्था, डेगाना स्टेशन पर 9.24 बजे आगमन व 9.26 बजे प्रस्थान, मेड़ता रोड स्टेशन पर 9.52 बजे आगमन व 9.54 बजे प्रस्थान करते हुए रात 11. 20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed