फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New swings installed in Rejangla Park, open gym will also be built

Rewari News: रेजांगला पार्क में लगे नए झूले, ओपन जिम भी बनेगा

Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
New swings installed in Rejangla Park, open gym will also be built
फोटो: 10 रेवाड़ी। रेजांगला पार्क में लगाए जा रहे नए झूले। स्रोत: समिति - फोटो : reasi news
रेवाड़ी। शहर के रेजांगला पार्क में नए झूले लगाए गए हैं। जल्द ही ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। इससे पार्क में व्यायाम करने आने वाले लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

रेजांगला पार्क विकास समिति के मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण ने पार्क में सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। पार्क में कुछ नए झूले लगाए गए हैं तो कुछ झूले लगाए जाने हैं। इससे बच्चों को खेलने में सुविधा होगी। इसके अलावा, पार्क में एक नया ओपन जिम भी बनाया जाएगा, जिससे युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को व्यायाम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में पार्क पहले से कहीं अधिक आकर्षक और उपयोगी नजर आएगा। विभाग की तरफ से जूनियर इंजीनियर को दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमात्मा शरण ने कहा कि रेजांगला पार्क शहरवासियों के लिए एक सुरक्षित और मनोरंजक स्थल बन जाएगा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए यह पार्क अब और अधिक आकर्षक और उपयोगी बन जाएगा। पार्क के नवीनीकरण और नई सुविधाओं के निर्माण के बाद यहां आने वाले लोग न केवल खेलकूद में भाग ले सकेंगे, बल्कि शांति और प्राकृतिक वातावरण का आनंद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed