{"_id":"692f35dc76b8603c8a06cb6a","slug":"new-fashion-trend-increased-demand-for-woolen-shirtsnew-fashion-trend-increased-demand-for-woolen-shirts-rewari-news-c-198-1-fth1001-229801-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फैशन का नया ट्रेंड, ऊनी शर्ट की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फैशन का नया ट्रेंड, ऊनी शर्ट की बढ़ी मांग
Wed, 03 Dec 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
ऊनी शर्ट की खरीद करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। ठंड शुरू होने के बाद से ही बाजारों में ऊनी कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों की चहलपहल बढ़ गई है। खासतौर पर पुरुषों के ऊनी शर्ट की मांग इस बार सीजन की शुरूआत में ही तेजी से बढ़ रही है।
शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगे और स्टाइलिश ऊनी शर्ट की भरमार है। इस बार फैशन के साथ गर्माहट को ध्यान में रखते हुए पुरुषों के लिए कई नए डिजाइनों की रेंज बाजार में उतारी गई है। खासतौर पर कॉलेज जाने वाले युवा और नौकरीपेशा लोग मांग कर रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों ने सीजन शुरू होने से पहले ही पर्याप्त स्टॉक तैयार रख लिया है।
इस बार बाजार में बिकने वाले ऊनी शर्ट की खूबी यह है कि ये ज्यादा भारी नहीं होते। इसके अलावा इनके रंग और पैटर्न भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। चेक डिज़ाइन, प्लेन, स्ट्राइप और फैंसी पैटर्न वाले शर्टों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ठंड बढ़ने पर ऊनी शर्ट का बाजार होगा गर्म
दुकानदार राजेश गुप्ता, विपिन, सतीश यादव व राजू का कहना है कि ठंड शुरू हो गई है जिससे बिक्री में उछाल आया है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे सर्दी और बढ़ेगी ऊनी शर्ट की मांग में इजाफा होगा। ऊनी शर्ट के दाम भी ग्राहकों की जेब के मुताबिक रखे गए हैं। फिलहाल बाजारों में 400 रुपये से लेकर 1500 हजार रुपये तक में ऊनी शर्ट उपलब्ध है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऊनी शर्ट की कीमतें :
ऊनी शर्ट के प्रकार-- दाम
प्लेन ऊनी शर्ट-- 400 – 700
चेक डिजाइन शर्ट-- 500 – 900
फैंसी ऊनी शर्ट-- 600 – 1200
हल्की वजन वाले ऊनी शर्ट-- 400 – 600
प्रीमियम, ब्रांडेड शर्ट-- 1000 – 1500
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगे और स्टाइलिश ऊनी शर्ट की भरमार है। इस बार फैशन के साथ गर्माहट को ध्यान में रखते हुए पुरुषों के लिए कई नए डिजाइनों की रेंज बाजार में उतारी गई है। खासतौर पर कॉलेज जाने वाले युवा और नौकरीपेशा लोग मांग कर रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों ने सीजन शुरू होने से पहले ही पर्याप्त स्टॉक तैयार रख लिया है।
विज्ञापन
इस बार बाजार में बिकने वाले ऊनी शर्ट की खूबी यह है कि ये ज्यादा भारी नहीं होते। इसके अलावा इनके रंग और पैटर्न भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। चेक डिज़ाइन, प्लेन, स्ट्राइप और फैंसी पैटर्न वाले शर्टों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने पर ऊनी शर्ट का बाजार होगा गर्म
दुकानदार राजेश गुप्ता, विपिन, सतीश यादव व राजू का कहना है कि ठंड शुरू हो गई है जिससे बिक्री में उछाल आया है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे सर्दी और बढ़ेगी ऊनी शर्ट की मांग में इजाफा होगा। ऊनी शर्ट के दाम भी ग्राहकों की जेब के मुताबिक रखे गए हैं। फिलहाल बाजारों में 400 रुपये से लेकर 1500 हजार रुपये तक में ऊनी शर्ट उपलब्ध है।
ऊनी शर्ट की कीमतें :
ऊनी शर्ट के प्रकार
प्लेन ऊनी शर्ट
चेक डिजाइन शर्ट
फैंसी ऊनी शर्ट
हल्की वजन वाले ऊनी शर्ट
प्रीमियम, ब्रांडेड शर्ट