फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New Executive Committee of Prerna Social Organization, Kosli, Formed

Rewari News: प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली की नई कार्यकारिणी गठित

Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
New Executive Committee of Prerna Social Organization, Kosli, Formed
प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संस्था
कोसली। प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली की बैठक संस्था प्रांगण में सेवानिवृत्त फोरमैन फकीर चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। डॉ. सतबीर इंदौरा ने संस्था की पिछले वर्षों की गतिविधियों और लेखा-जोखा का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन कर संस्था को और अधिक सक्रिय बनाना है। सर्वसम्मति से धर्मवीर शर्मा को संस्था का प्रधान चुना गया। इसके अलावा पवन कुमार को उपप्रधान, डॉ. सतबीर इंदौरा को महासचिव, विशंभर को सह सचिव, राकेश उर्फ श्याम को कोषाध्यक्ष, डॉ. महावीर सिंह निर्दोष को कार्यक्रम संयोजक, ललित मोहन को कानूनी सलाहकार, ममता यादव को महिला कार्यक्रम संयोजक, पुनीत को सोशल मीडिया प्रभारी तथा गुरदयाल सिंह को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed