फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New bus service started from Kosli to Palwal

कोसली से पलवल के लिए नई बस सेवा शुरू

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
New bus service started from Kosli to Palwal
कोसली में बस स्टॉप खड़ी पलवल डिपो की बस। - फोटो : Rewari
रोडवेज प्रबंधन की ओर से कोसली से पलवल के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर कोसली से रवाना होकर पटौदी, बिलासपुर व गुरुग्राम होते हुए पलवल पहुंचेगी। वहीं शाम 4 बजे यह बस पलवल से वापस कोसली के लिए रवाना होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कोसली क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों की ओर से पिछले काफी समय से गुरुग्राम व पलवल के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। कोसली क्षेत्र कई गांवों के लोग काफी संख्या में गुरुग्राम व पलवल में नौकरी करते हैं। बसों के अभाव में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नई बस सेवा का संचालन शुरू किया है। वहीं रोडवेज प्रबंधन को इस रूट पर बस संचालन शुरू होने के बाद अच्छा मुनाफा आने की उम्मीद है। दैनिक यात्रियों के अनुसार इस रूट से खासकर आई एम टी मानेसर, बिलासपुर, गुरुग्राम ,पलवल फरीदाबाद आदि क्षेत्रों में कार्यरत सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को समय की बचत के साथ अनावश्यक खर्च से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर पिछले काफी समय से इस मार्ग पर बस संचालन शुरू करने की मांग की जा रही थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए इस रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया। यह बस कोसली से पलवल के लिए 9 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। भविष्य में यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, बस स्टैंड इंचार्ज कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed