फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated as Valor Day

Rewari News: पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated as Valor Day
फोटो : 05मीरपुर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा एवं तिरं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर पुष्प वर्षा कर व तिरंगा फहराकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन किया गया।

इस मौके पर आजाद हिंद फौज के सिपाही व स्वतंत्रता सेनानी रहे अमी लाल की वीरांगना सावित्री देवी (90) और उनकी बेटी शुभलता यादव को शाल, गीता, सुभाष चंद्र बोस का चित्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वीरांगना सावित्री देवी ने कहा कि देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस का योगदान अमर रहेगा। उन्होंने नेताजी के साथ अपने पति अमी लाल के संस्मरण को सुनाया। शुभ लता यादव ने कहा मेरे पिता स्वतंत्रता सेनानी अमीलाल नेताजी के निकट सहयोगियों में थे। शिक्षाविद् उदय राज यादव ने कहा तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नेताजी का नारा हमेशा अजर अमर रहेगा। संयोजक डॉ.आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची ऐतिहासिक प्रतिमा देश को समर्पित करने पर पीएम का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर उदय राज, अजीत यादव, डॉ. जया शर्मा, सुनीता, एकता, रूमी, नामित, अनामिका, नितिन शर्मा, मुकेश चंद्र, प्रेमपाल, दीपांशी, कनिष्का, हिमांशी, भावना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed