फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Netaji lit the flame of patriotism in the hearts of the youth of India: Vandana

नेताजी ने भारत के युवाओं के दिलों में जलाई देशभक्ति की लौ : वंदना

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Netaji lit the flame of patriotism in the hearts of the youth of India: Vandana
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संदेश सुनाती भाजपा नेत्री वंदना पोपली। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले भर में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संस्थाओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने आजादी में दिए गए नेताजी के अहम योगदान की सराहना की। साथ ही कहा कि नेताजी ने भारत के युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाई। राष्ट्र प्रेम और उसके लिए बलिदान का भाव जगाया। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 10 में पार्षद एवं उप नगर प्रधान श्यामसुंदर चुग की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य वक्ता वंदना पोपली थी। उधर, शहर के सर्कुलर रोड के साथ लगते संजय गांधी पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की आज कतार लगी रही। रेजांगला शहीद स्मारक पार्क में कैप्टन भोलाराम ने बोस को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उधर, गांव बीकानेर में भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक कार्यक्रम कराया, जिसमें उपस्थित 1962 और 71 की लड़ाई में भाग लेने वाले फौजी भाई कैप्टन फ़कीर चंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में कहा गया कि नेताजी ने भारत माता की सच्ची सेवा की और युवा पीढ़ी से उनकी दिखलाई राह पर चले। इस कार्यक्रम में बोधराज चुघ, संजीव दुआ, शक्कन चांदना, मोंटी अरोड़ा, जोगिंदर पिपलानी, दीपक मेहंदीरत्ता, पवन टुटेजा, भीमसेन चुघ, रिंकू मेहंदीरत्ता, ललित सचदेवा, रेणु चुघ, सीमा, राकेश चुघ,पूजा, कन्नू, अनिल कुकरेजा, मुन्ना, धीरज मदान, गौरव कलोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर हिला दी थीं अंग्रेजी सरकार की नींव’
पंजाबी धर्मशाला में सामाजिक संस्था ‘हमारा परिवार’ की ओर से भी जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के उपकुल सचिव डॉ. नवीन पिपलानी, परिषद के प्रदेश सचिव डॉ. आरबी यादव, माउंट लिट्रा जी के प्राचार्य अतुल बत्रा व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश के बाहर जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेज सरकार की नींव हिला दी। पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, संस्था के सहसयोजक परवीन ठाकुर, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि वो कांग्रेस में गरम दल के समर्थक थे। उन्हें मालूम था कि आजादी मांगने से नहीं मिलेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से कश्मीर से कन्या कुमारी तक साइकिल पर आए महेश, गोरक्षक दल के साथी व नमो नमो के जिला प्रधान कपिल कौशिक को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिये सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यत: समाजसेवी राजेंद्र गेरा, उपप्रधान परवीन गुप्ता, सोनिया कपूर, नेहा मेहता, संतोष, पुरूषोतम, सूर्या, हरिओम, प्रमोद, विनोद, सुदर्शन, प्रो. सीएल सोनी व साथियों ने सहयोग किया।
कोसली में मनाई गई जयंती
कोसली के गांव खुर्शीद नगर में बोस जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बलजीत यादव, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी जिला महेंद्रगढ़ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई। भाजपा अमृत महोत्सव के तहत सभी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि उनके गांव निवासी शेर सिंह एवं देवी सहाय ने (13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी में थे) अपने 114 साथियों के साथ अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन रेजांगला पोस्ट पर कब्जा नहीं होने दिया। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर और फूल मालाओं से सम्मान किया। कार्यक्रम में सूबेदार बाबूलाल, सूबेदार नंदकुमार, सूबेदार धर्मवीर सिंह, हवलदार फूल सिंह, हवलदार रामकरण, पूर्व उपसरपंच शिवकुमार, अजीत सिंह, सुंदर सिंह, रण सिंह, भूप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, अजय कुमार, नंबरदार सतीश कुमार, नंबरदार हरि किशन, विष्णु सिंह, चरतसिंह जयप्रकाश कंवर सिंह, धर्म पाल मनोज कुमार लालचंद वेद प्रकाश व ग्रामीण मौजूद रहे।
उधर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव लुखी और टूमना में आयोजित बोस के जयंती कार्यक्रमों में शामिल होकर उनको अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। गांव लुखी में नेताजी जयंती पर हवन हुआ। इस दौरान कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, एसडीएम होशियार सिंह समेत अन्य ने पूर्णाहुति डाली। गांव गुज्जरवास के दो शहीदों के परिजनों समेत लगभग 50 शहीद परिवारों को कोसली विधायक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नाहड़ मण्डल अध्यक्ष सरदार सिंह, एस.एस. कनीनवाल, अशोक यादव, प्रवीण कुमार, विकास यादव, विजया देवी, बाबूलाल नम्बरदार, सोहन सिंह, होशियार सिंह,कृष्ण कुमार औरगांव टूमना में आयोजित कार्यक्रम में मुकेश जाहिदपुर, महामंत्री बेरली मा कृष्ण, मनोज जाडरा, बीडीपीओ करतार सिंह, प्राचार्य ओमप्रकाश, ईऐसएचएम डा. नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
ज्योत प्रज्वलित कर प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित
शहर के सेक्टर तीन में आयोजित बोस जयंती पर नप चेयरपर्सन पूनम यादव ने ज्योत प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पार्षद राजेंद्र सिंघल, प्रताप यादव प्रधान, महेश यादव, देशराज यादव, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवंत सिंह, अमर सिंह यादव, डॉ. कविता गुप्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष कृपा जैमिनी, रमेश मितल, रिपुदमन गुप्ता, महेन्द्र शर्मा, बाबूलाल, कपिल कौशिक, सुमन लता, अमरसिंह यादव, बाबूलाल सांसद निधि कोष संयोजक विवेक ढींगरा मौजूद रहे। वहीं, श्रीकृष्ण मंदिर की पुस्तकालय सभागार में स्थानीय रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन और वार्ड पार्षद राजेंद्र सिंघल ने भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव महेश यादव ने किया। इसमें नप अध्यक्षा पूनम यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पार्षद राजेंद्र सिंघल , रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह यादव, संयुक्त सचिव महेश यादव और कॉलेजियम सदस्यों राम सिंह यादव, रमेश कुमार मित्तल आदि ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शो तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके महती योगदान तथा आजाद हिंद फौज के वीर जवानों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में कृपा जैमिनी, रिपु दमन गुप्ता, विवेक धींगरा, अमर सिंह यादव, हरपाल सिंह यादव, देशराज यादव, नरेश पंडित, महिंद्र शर्मा, जसवंत सिंह यादव, बाबू लाल, विकास सतीजा, मुकेश, डा कविता, रेशमा सहगल, सुमन लता, सुनीता आदि ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावांजलि दी।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को किया सम्मानित
भाजपा के बीकानेर मंडल में बाबूलाल छाबड़ी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित किया। बीकानेर मण्डल में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी की अध्यक्षता में मंडल के विभिन्न गांव में स्वतंत्रता सेनानियों और आजाद हिंद फौज के उन मतवालों को ससम्मान याद किया गया। यहां मंडल अध्यक्ष कृष्णा यादव, काकोड़िया में किरण शर्मा ने शहीद मनोज यादव स्मारक पर बोस जयंती कार्यक्रम में शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed