फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nephew beats uncle to death for fifty thousand rupees

Rewari News: पचास हजार रुपये के लिए भांजे ने मामा को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nephew beats uncle to death for fifty thousand rupees
मृतक परशुराम
कोसली (रेवाड़ी)। क्षेत्र के गांव बव्वा में पचास हजार रुपये के लिए रविवार की रात भांजे ने अपने ही मामा परशुराम (44) को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बव्वा निवासी परशुराम (44) गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में ही रहते थे। रविवार को वह अपने परिवार के साथ गांव बव्वा में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वह परिवार सहित गांव स्थित अपने पैतृक मकान में रुके हुए थे।
विज्ञापन

गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क क्षेत्र का रहने वाला आरोपी भांजा रोहित रविवार की रात नौ बजे दो गाड़ियों में अपने साथियों के साथ परशुराम के घर पहुंचा। आरोप है कि रोहित ने घर पहुंचते ही पैसों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड लॉकडाउन के दौरान रोहित ने अपने मामा परशुराम के खाते में 50 हजार रुपये डाले थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में रोहित ने परशुराम की हत्या कर डाली।
परशुराम के बेटे ने आरोपियों की ओर से दी जा रही धमकियों का वीडियो बना लिया जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
पत्नी बोलीं-पति का सिर सीढ़ी से टकराया, फिर भी उन्हें बुरी तरह पीटा
परशुराम की पत्नी सुमन ने कोसली पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविवार की रात रोहित अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ। उस समय घर में परशुराम, बेटा और बेटी मौजूद थे। बातचीत के दौरान अचानक पैसों को लेकर कहासुनी बढ़ गई। सुमन ने बताया कि उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन रोहित ने परशुराम की गर्दन पकड़कर जोर से धक्का दे दिया। धक्के के कारण परशुराम का सिर सीढ़ियों पर जा टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद रोहित और उसके साथियों ने मिलकर परशुराम के साथ मारपीट की। विरोध करने पर महिलाओं को भी धक्का दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। जाते समय आरोपी यह कहते हुए फरार हो गए कि जो करना है कर सकते हैं। घटना के बाद परिजन परशुराम को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद परशुराम को मृत घोषित कर दिया।
-
लेनदेन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी
परशुराम के परिजनों का कहना है कि परशुराम ने कभी रोहित से पैसे नहीं मांगे थे और रोहित ने यह राशि अपनी मर्जी से जमा कराई थी। रोहित इस रकम को लेकर लगातार दबाव बना रहा था और देनदारी का दावा कर रहा था। हालांकि लेनदेन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।


-
वर्जन

आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-मनोज, प्रभारी, थाना कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed