फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Neighbor caught stealing money from CCTV

सीसीटीवी से पकड़ा गया रुपये चोरी करने वाला पड़ोसी

Wed, 27 Jul 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Neighbor caught stealing money from CCTV
रेवाड़ी। पिछले एक साल से बुजुर्ग महिला के घर से चोरी करने वाले चोरी करने वाले की पहचान सीसीटीवी से हुई है। चोर कोई दूर का नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला युवक ही निकला। वह अभी फरार है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। मामला मोहल्ला चिमनावास का है।
विज्ञापन

बताया जाता है चिमनावास निवासी बुजुर्ग महिला के घर में डेढ़ साल से चोरी हो रही थी और उसे पता भी नहीं चला। एक लाख रुपये से भी ज्यादा कैश चोरी हो गया, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आया। महिला ने सेना में कार्यरत अपने बेटे को बताया तो उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। चोर को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह फिर से वारदात करने पहुंच गया। अबकी बार उसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। फिर सुबूत के साथ खोल थाना पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चोरी की यह वारदात गांव चिमनावास में कमला देवी के घर हुई और चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनके ही पड़ोस में रहने वाला नीरज निकला।
विज्ञापन

करीब 70 वर्षीय कमला देवी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष से उसके घर से नकदी चोरी हो रही थी। कभी 7 हजार तो कभी 10 हजार रुपये चोरी हुए। पहले तो वह अपने ही परिवार के किसी शख्स पर चोरी करने का शक जाहिर कर रही थी, लेकिन परिवार की बदनामी के डर से अपना मुंह बंद किए रखी। इसी माह 16 जुलाई को सेना से छुट्टी पर आए उसके बेटे ने उसे 40 हजार रुपये कैश दिए थे। उसने रुपये कमरे में रख दिए। 18 जुलाई को चेक किया तो उसमें से 25 हजार रुपये गायब मिले। पैसे चोरी होने की जानकारी महिला ने अपने फौजी बेटे को दी। फौजी बेटे ने भी उसी दिन रात के वक्त बगैर किसी को बताए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। कैमरे लगने के बाद जब 21 जुलाई को फुटेज चेक की गई तो नीरज घर में घुसता दिखा। वह 19 जुलाई को भी चोरी की नीयत से घर में आया, लेकिन इस बार चोरी करने से पहले वह सीसीटीवी की जद में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed