{"_id":"6aac288524b801e0c60fef49","slug":"neha-secured-first-place-in-essay-writing-chanchal-in-poster-making-and-muskan-in-the-quiz-rewari-news-c-198-1-rew1001-245599-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निबंध लेखन में नेहा, पोस्टर निर्माण में चंचल और प्रश्नोत्तरी में मुस्कान रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निबंध लेखन में नेहा, पोस्टर निर्माण में चंचल और प्रश्नोत्तरी में मुस्कान रहीं प्रथम
Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आईं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से 9 से 16 सितंबर तक हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं कराई गईं। निबंध लेखन में नेहा, पोस्टर निर्माण में चंचल और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में रचना ने द्वितीय और शोभना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में काजल सैनी द्वितीय रहीं। स्लोगन लेखन में शिवानी प्रथम और मानसी द्वितीय रहीं। हिंदी प्रश्नोत्तरी में मुस्कान ने प्रथम और हिमांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और हिंदी के महत्व से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन और शैक्षणिक कार्यों में हिंदी का अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉ. संगीता राव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिंदी विभाग की डॉ. प्रियंका यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने आयोजन में सहयोग दिया।