फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Negligence: The district should not become a red zone

लापरवाही: कहीं रेड जोन न बन जाए जिला

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Negligence: The district should not become a red zone
जिले में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ती जा रही है। वीरवार को 23 नए केसों की पुष्टि के साथ जिले में कुल मामले 66 हो चुके है। कोरेेना संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही दिख रही है। अभी भी लोग मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पहली और दूसरी लहर में भी इसी प्रकार की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत चुके हैं। यदि अभी भी नहीं संभलें तो स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं चिकित्सकों और स्टाफ की ड्यूटी कोरोना संक्रमण से बचाव और अन्य क्षेत्रों में लगाई जा रही हैं। ऐसे में सामान्य मरीजों के लिए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं बाधित हो जाएंगी। इसके अलावा कोविड सैंपल देने आने वालों में कोई भी संक्रमित शामिल हो सकता है क्योंकि यहां कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। लोग चालान से बचने के लिए कुछ देर मुंह ढक रहे हैं लेकिन स्वयं गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा स्वयं के साथ स्वजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोन पर परामर्श लेने व सावधानी बरतने की दी जा रही सलाह
पिछले साल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते मरीजों को घर पर चिकित्सीय परामर्श की सुविधा देने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी सेवा आरंभ की गई थी। स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत शुरू हुई यह ओपीडी सेवा काफी कारगर साबित हुई थी। इसके माध्यम से मरीज घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित चिकित्सक से अपने रोग से संबंधित परामर्श ले सकता है। ई संजीवनी ओपीडी निर्धारित शेड्यूल अनुसार 24 घंटे उपलब्ध है। इसके लिए सुबह, शाम और रात को तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की टीम निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतक के नजदीक पहुंच रहे कोरोना के केस
जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। केसों की संख्या अर्धशतक पार गई। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 हो चुकी है। वीरवार को मिले केसों में रेवाड़ी में 14, बावल में 2, मीरपुर में 3, गुरावड़ा में 3 व खोल में 1 केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कोई पुष्टि नही है।
19810 को लगी लगाई गई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 10302 वैक्सीन की डोज लगाई गई। वीरवार को 19810 को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 18 प्लस वालों को वीरवार को 5633 पहली व 3875 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 104.61 प्रतिशत लोगों को पहली व 84. 57 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

जिले में वीरवार को 23 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। लोगों को सामाजिक दूरी व मास्क पहनकर आने के निर्देश दिए जा रहे है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है। ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से अस्पताल आने की परेशानी से बचने के साथ विशेषज्ञों से कभी भी घर बैठे परामर्श लेने का आह्वान कर रहे हैं। लोगों की अपील की जाती है कि कोरोना के नियमों पालन सख्ती से करें।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed