{"_id":"695aad5df67fc56a9206bf79","slug":"need-to-take-youth-in-the-right-direction-dinesh-rewari-news-c-198-1-rew1001-231513-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को सही दिशा में ले जाने की जरूरत : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को सही दिशा में ले जाने की जरूरत : दिनेश
Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई विषयक संगोष्ठी रविवार को पंजाबी धर्मशाला में हुई। इसमें संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि अपने देश में अमेरिका से दोगुने युवा हैं। हम युवाओं के बल पर देश को नई दिशा दे सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि हम युवाओं को सही दिशा में ले जाएं।
उन्होंने कहा कि भारत के युवा असीम ऊर्जा से भरे हैं। हरियाणा के एक युवा अंकित बैयानपुरियां ने 75 दिनों तक प्रतिदिन 8 घंटे वर्कआउट कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभावित हुए उन्हें युवाओं के लिए आदर्श बताया।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रधान विपिन ढींगरा, समाजसेवी कुलदीप सोनी, रामरतन यादव मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि भारत के युवा स्टार्टअप शुरू कर अपनी पहचान बना रहे हैं। नए भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। हेल्थ कोच डॉ. सपना यादव ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. नीरू वर्मा, आचार्य सत्यपाल शास्त्री, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, राजाराम, पंकज सैनी, सुनीता आर्य को सम्मानित किया गया।