{"_id":"69177fecae31fef6810918ca","slug":"ndas-victory-in-bihar-elections-was-celebrated-with-drums-and-trumpets-and-people-fed-each-other-jalebis-rewari-news-c-198-1-rew1001-228956-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई जलेबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई जलेबी
विज्ञापन
जीत की खुशी में जलेबी बांटती भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। संवाद
रेवाड़ी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव मनाया गया। जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने स्वयं जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई और सभी को ऐतिहासिक विजय की बधाई दी।
डॉ. पोपली ने कहा कि यह जीत सिर्फ एनडीए की विजय नहीं, बल्कि बिहार की उस जनशक्ति और नारी शक्ति का उत्सव है जिसने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और जंगलराज को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर भरोसा जताकर यह सिद्ध कर दिया है कि देश आज विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।