फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nayan and Sangeeta first in the Jain Bhaktamar text enlightening competition

जैन भक्तामर पाठ ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में नयन और संगीता प्रथम

Sat, 11 Sep 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nayan and Sangeeta first in the Jain Bhaktamar text enlightening competition
कार्यक्रम में भाग लेतीं जैन समाज की महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के दौरान शहर के जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में भक्तामर पाठ समिति ने भक्तामर पाठ ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता हुई। इसमें ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में संगीता व नयन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

समिति के प्रधान कुलदीप जैन ने प्रतियोगिता का नेतृत्व किया। शुभारंभ सुरेंद्र जैन, सतीश जैन गार्ड, राहुल जैन, नरेंद्र जैन, मोहित जैन, कुलदीप जैन, भूषण जैन, संदीप जैन, राजकुमार जैन ने किया। संगीता जैन ने मंगलाचरण किया। निर्णायक मंडल में अजेश जैन शास्त्री व वरुण जैन शास्त्री शामिल थे। प्रधान कुलदीप जैन ने कहा कि भक्तामर स्त्रोत को कंठस्थ रखने वालों में नयन जैन प्रथम, मोनिका जैन द्वितीय, रूपांशी जैन तृतीय रहीं। 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संगीता जैन प्रथम, निकिता जैन द्वितीय, सरस जैन तृतीय रहीं। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में चित्राक्षी जैन प्रथम, सम्यक जैन द्वितीय व गर्वित जैन तृतीय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से समझाया त्याग और नियम का महत्व
महिला जैन मिलन पारस द्वारा जैन धर्म के सर्वोच्च त्योहार पर्यूषण दसलक्षण महापर्व के शुभ अवसर पर जय जिनेंद्र की पट्टिका, जैन ध्वज जैन परिवारों के घर घर पहुंचाने के बाद महिला जैन मिलन पारस की अध्यक्ष नीलू जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व 10 से 19 सितंबर तक होंगे। उन्होंने बताया कि आजकल की आधुनिकता में बच्चे और महिलाएं अपने सभ्यता और धार्मिक संस्कार भूलते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दसलक्षण पर्व पर त्याग और नियम पालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला जैन मिलन पारस की अध्यक्ष नीलू जैन, उपाध्यक्ष अलका जैन, सेक्रेट्री रूपम जैन, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता जैन, सहसचिव निशा जैन सभी ने मिलकर त्याग और नियम की प्रतियोगिता दो ग्रुप बनाकर महिलाओं और बच्चों के लिए रखी है। इस अवसर पर सीमा जैन, सोनाली जैन, लवली जैन, चित्रा जैन, अलका जैन, राखी जैन, बॉबी जैन, ज्योति जैन, सुचिता जैन, प्रीति जैन सहित महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed