फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Navy jawan dies in accident while on duty in Goa

Rewari News: गोवा में नौसेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हादसेे में मौत

Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Navy jawan dies in accident while on duty in Goa
कुंड। कस्बे के गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी नौसेना के जवान की गोवा में ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह पैतृक गांव लाया गया, जहां शहीद का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल व कोसली के डीएसपी जयसिंह ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

रोहित (32) नौसेना में गोवा में तैनात थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां, भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत का समाचार मिलने के बाद सोमवार को उनके घर पर गांव के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। उनका पार्थिव शरीर नौसेना के वाहन से गांव लाया गया। सुबह रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। नौसेना की टुकड़ी ने शहीद के सम्मान में सलामी दी। जिला प्रशासन की ओर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएसपी जयसिंह व कई अन्य अधिकारियों ने शहीद को पुष्पचक्र भेंट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गांव व आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed