फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National Youth Festival: First place participant will get a prize of one lakh

राष्ट्रीय युवा महोत्सव: पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
National Youth Festival: First place participant will get a prize of one lakh
रेवाड़ी। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 11 व 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होेंगे। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।
विज्ञापन

महोत्सव के प्रारूप को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तौर पर आयोजित किया जाना है। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री से अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 15 से 29 आयु वर्ग तक के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चार चरण बनाए गए हैं। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर एक प्रश्नोत्तरी चैलेंज का आयोजन शुरू किया गया है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। इसमें भारत सरकार की उपलब्धियों पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। पहले चरण में सफल होने वाले युवा ही दूसरे चरण में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण में विभाग से स्वीकृत विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, विकास भी विरासत भी, फिट इंडिया, महिला सशक्तीकरण आदि 10 विषयों पर निबंध लिखे जाएंगे। इस विकसित भारत प्रश्नोत्तरी चैलेंज में 12 भाषाओं को शामिल किया गया है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी भाषाओं मराठी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये का पुरस्कार
चौथे चरण में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 75,000 रुपये और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले 100 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 20,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। अगले 200 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 1,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

---------
वर्जन
युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज में शामिल होकर एक लाख रुपये की राशि जीतने का मौका है l अधिकतम प्रतिभागी को इस क्विज चैलेंज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं।
-मोनिका नंडल, जिला युवा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed