Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Narendra of Nehrugarh will conquer Denali, the highest peak of North America

Rewari News: उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली पर फतेह करेंगे नेहरूगढ़ के नरेंद्र

Sat, 01 Jun 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Narendra of Nehrugarh will conquer Denali, the highest peak of North America
रेवाड़ी। नरेंद्र सिंह यादव
कोसली। उपमंडल के गांव नेहरुगढ़ के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव उत्तरी अमेरिका स्थित अलास्का की सबसे ऊंची चोटी देनाली (6190 मीटर) पर रिकॉर्ड कायम करने के लिए जाएंगे। नरेंद्र इस पर्वत पर चढ़ने वाले भारत के पहले युवा होंगे जो 29 साल 6 महीने 12 दिन में चोटी पर फतेह पाएंगे। इससे पहले रिकॉर्ड 31 साल 1 महीने 25 दिन का है। कम उम्र में 31 साल का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम करेंगे और भारत के पहले युवा पर्वतारोही होंगे। नरेंद्र इस पर्वत को फतेह करने भारत से 11 जून को रवाना होंगे। इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल होंगे। नरेंद्र भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अभियान को आईपीएल बायोलॉजिकल ने स्पॉन्सर किया है। देनाली को खतरनाक पर्वत भी कहा जाता है, यह पर्वत तकनीकी तौर पर बहुत ही दुर्गम है अत्यधिक ठंड और तेज हवा से यह पर्वत और खतरनाक बन जाता है। बहुत कम पर्वतारोही इस पर्वत को चढ़ने में कामयाब हुए हैं, क्योंकि इस पर्वत की चढ़ाई बहुत ही खतरनाक और जोखिमों से भरी हुई है।
विज्ञापन



12 साल की उम्र में ही नरेंद्र ने की पर्वतारोहण की शुरुआत

अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान 12 साल की उम्र में ही नरेंद्र ने जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर चढ़कर अपने पर्वतारोहण की प्रारंभिक शुरुआत की थी। वर्ष 2008 से नियमित तौर से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू किया था। उसके बाद महज 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतेह करके सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने। इसके साथ-साथ विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने नरेन्द्र को वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है। अब अगला लक्ष्य अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विंसन है।
विज्ञापन


सात महाद्वीपों पर फतेह करने का है सपना
आर्मी जवान कृष्णचंद के पुत्र नरेंद्र का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर फतेह कर रिकॉर्ड बुक में छाप छोड़ने का है। नरेन्द्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह कर अनेकों विश्व रिकार्ड बनाए हैं। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए हैं। इसमें माउंट एवरेस्ट को 2016 व 2022 में 6 दिन में बिना अनुकूलन के फतेह किया। किलिमंजारो को तीन बार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में दो बार, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार फतेह किया है। दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed