फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nano liquid urea is environment friendly, will increase farmers' income: Banwari Lal

नैनो तरल यूरिया पर्यावरण के लिए अनुकूल, किसानों की बढ़ाएगा आय : बनवारी लाल

Thu, 30 Dec 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nano liquid urea is environment friendly, will increase farmers' income: Banwari Lal
गुमीना में वीरवार को आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इफ्को की ओर से किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए एक उत्तम प्रकार नैनो तरल यूरिया उर्वरक का उत्पादन किया गया है। यह फसलों के लिए अच्छा विकल्प है। साथ ही पर्यावरण के लिए भी अनुकूल और किसानों की आय बढ़ाएगा। उक्त जानकारी सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दी है। वे वीरवार को गांव गुमीना में सहकारी संस्था इफ्को की ओर से नैनो तरल यूरिया का शुष्क खेती में महत्व विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक किसान को नैनो यूरिया के बारे जानकारी देकर जागरूक किया जाए। किसानों को अब खेत में 45 किलोग्राम का बैग ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए नैनो यूरिया तरल की 500 एमएल बोतल ही काफी रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण व गुणवत्ता के लिहाज से यह अच्छी है। उन्होंने कहा कि यूरिया का अधिक प्रयोग करने से फसल की गुणवत्ता में कमी आती है तथा मृदा स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचता है। नैनो यूरिया तरल फसलों को मजबूत व स्वस्थ्य बनाता है तथा किसानों के लिए सस्ता है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक जयप्रकाश ने इफ्को के नैनो यूरिया तरल के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों को यूरिया कम करके नैनो यूरिया इस्तेमाल करने की सलाह दी। जिला सहकारी बैंक महेंद्रगढ़ के महाप्रबंधक प्रशांत यादव ने किसानों को कृषि कल्याण में की जा रही महत्वपूर्ण एवं नई योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा इफ्को हरियाणा ने किसानों को इफ्को के विशिष्ट उर्वरक उपयोग करने की सलाह देते हुए कृषि में ड्रोन के महत्व को समझाया। डॉ. कपूर सिंह, वरिष्ठ संयोजक, कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के संयोजक डॉ. कपूर सिंह ओमकार सिंह, व आशीष पंवार ने किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed