{"_id":"6a397539513ee80078040337","slug":"nambardars-met-the-dc-and-demanded-payment-of-their-honorarium-rewari-news-c-198-1-rew1001-240642-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंबरदारों ने डीसी से मिलकर की मानदेय का भुगतान करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंबरदारों ने डीसी से मिलकर की मानदेय का भुगतान करने की मांग
Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाल भवन में एकजुट नम्बरदार। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बाल भवन में उदयराज राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नंबरदारों ने तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक के बाद नंबरदारों ने लघु सचिवालय स्थित समाधान शिविर में पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय भुगतान की मांग की।
इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नंबरदारों का मानदेय प्रत्येक माह समय से उनके खातों में जमा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश संयोजक नम्बरदार सतीश ने बताया कि हाल ही में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री के मीडिया सलाहकार से मुलाकात कर नंबरदारों की मांगों को उठाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर भी मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है।
बैठक में धर्मवीर नम्बरदार, जोगेंद्र राव, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, विकास, रविंद्र, सुंदर लाल, दयानंद गुर्जर, कृष्ण कुमार, हीरालाल, रामकिशन, बलबीर सिंह, धर्मसिंह उपस्थित रहे।