फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत, सात घायल

Mon, 30 Jan 2023 01:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Jan 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
NA
रेवाड़ी। कोसली-कनीना मार्ग पर गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब डेढ़ बजे दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोसली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक झज्जर का रहने वाला था, जबकि दूसरी कार में सवार दोनों मृतक एक ही कुनबे के हैं और वह बेटी की ससुराल कनीना मे शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन




मृतकों में पहली कार के चालक रतनथल निवासी नरेश (23) और पवन (40) तथा दूसरी के कार चालक जिला झज्जर के वाजिदपुर टप्पा बिरोड़ निवासी प्रवीण (28) शामिल हैं। जबकि हादसे में रतनथल निवासी रितिका (7), पुनीत (30), मयंक (6), विक्रम, अनिल, दीपांशु (11) व सचिन घायल हो गए। इन्हें रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




मृतकों के परिजनों ने बताया कि शनिवार को रतनथल गांव विक्रम की बेटी की ससुराल कनीना में विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने के बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार कनीना रोड पर स्थित गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के पास पहुंची तो रॉन्ग साइड तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसा में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर झज्जर निवासी मृतक आरोपी कार चालक प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed