फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: अंडरपास पर बने लोहे के एंगल में फंसा कैंटर, लगा जाम

Wed, 25 Jan 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के डबल फाटक स्थित अंडरपास पर बने एंगल में एक कैंटर फंस गया। इससे वहां जाम लग गया। मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कैंटर को एंगल से निकाला गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक का रूट डायवर्ट कर दिया। इससे वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि कोसली के बहुझोलरी निवासी कैंटर चालक जितेंद्र पूणे से माल भरकर गुप्ता मेटल जा रहा था। बेरली रोड पर आने के बाद उसने गुप्ता मेटल जाने के लिए मोबाइल पर गूगल मैप खोल लिया। मैप पर देखते-देखते पर वह डबल फाटक अंडरपास में घुस तो गया, लेकिन बाहर निकलते समय कैंटर गाड़ी ब्रेकर होने के कारण ऊपर एंगल में फंस गया। इसके बाद अंडरपास में वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अंडरपास के एक हिस्से पर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकालना शुरू किया। काफी देर बाद क्रेन की मदद से कैंटर को निकाला गया। काफी देर तक अंडरपास का एक हिस्सा बंद रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed