फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mustard purchase did not happen due to excess moisture

Rewari News: अधिक नमी मिलने से नहीं हुई सरसों की खरीद

Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mustard purchase did not happen due to excess moisture
फोटो: 17रेवाड़ी। अनाज मंडी में एक फड़ पर सूखती सरसों की फसल। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में शनिवार को पहले दिन सरसों में अधिक नमी होने के कारण इसकी खरीद नहीं की गई। सिर्फ दो किसान ही सरसों लेकर नई अनाज मंडी में आए थे।
नई अनाजमंडी में सरसों की एमएसपी दर पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। सिर्फ दो किसान सरसों लेकर आए थे लेकिन 8 प्रतिशत से ज्यादा नमी होने के कारण अधिकारियों ने सरसों को सुखाकर लाने का सुझाव दिया। हैफेड की ओर से सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी। नई अनाजमंडी में करीब दो सप्ताह से सरसों की आवक हो रही है। किसान अनाजमंडी में अब तक 6200 क्विंटल से अधिक सरसों निजी आढ़तियों को बेच चुके हैं।
विज्ञापन

अनाजमंडी में सरसों का भाव 5400 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। इसके अलावा एक अप्रैल से गेहूं की 2425 प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरकारी खरीद की जाएगी। जिले में इस सीजन में करीब 75000 हेक्टेयर में सरसों व करीब 33000 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी। एमएसपी पर सरसों बेचने के लिए किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। जिले में 55873 हजार किसानों ने सरसों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने की बिठवाना मंडी में खरीद की मांग

मार्केट कमेटी की ओर से सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद की व्यवस्था नई अनाजमंडी में की गई है, जबकि आढ़ती बावल रोड स्थित बिठवाना मंडी में सरसों की खरीद करने की मांग कर रहे है। शनिवार को काफी संख्या में आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित हो गए और बठिवाना मंडी में सरसों खरीद करने को अड़े रहे। आढ़तियों ने कहा कि फसल की अधिकता के कारण अनाज मंडी में प्रति वर्ष फसल लिफ्टिंग प्रक्रिया धीमी रहने के कारण किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनाजमंडी के अंदर व बाहर जाम के हालात बन जाते है। आढ़तियों ने डीएमईओ सत्यप्रकाश यादव व सचिव नरेंद्र सिंह से काफी देर तक वार्ता की, लेकिन आढ़तियों की मांग पर सहमति नहीं बन पाई।
-
वर्जन
किसानों की सुविधा को देखते हुए अनाज मंडी में सरसों की खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।- सत्यप्रकाश यादव, डीएमईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed