फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   murder, two youth, gang, firing, police, rewari

डेढ़ साल पुरानी गैंगवार में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक सहित दो की गोलियों से भूनकर हत्या

Mon, 08 Jun 2020 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
murder, two youth, gang, firing, police, rewari
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक जांच करती। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डेढ़ साल पुरानी गैंगवार में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने सोमवार शाम करीब पांच बजे शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर कार में सवार तीन युवकों में से गुर्जरवाड़ा के अमित (24) व अर्जुन नगर निवासी गोविंद (23) को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वहीं तीसरा युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। वारदात के बाद बदमाश अपनी कार छोड़कर पीछे से आई बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

वारदात डेढ़ साल पहले हुए सरजीत हत्याकांड से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। बताया जा रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड में गुरुग्राम की एक नामी गैंग के कुख्यात बदमाश की भूमिका भी है। फिलहाल पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के गुर्जरवाड़ा निवासी अमित अपने साथी अर्जुन नगर निवासी गोविंद व एक अन्य के साथ शाम को करीब साढ़े पांच बजे सेंट्रो कार में सवार होकर कसौला चौक की ओर से शहर में आ रहे थे। इसी दौरान अमनगनी सोसायटी के पास एक बलेनो कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे पहले की सेंट्रो कार में सवार युवक कुछ समझ पाते बलेनो कार में सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 12 से अधिक राउंड गोलियां बरसा दी। कार राहुल चला रहा था, जबकि गोविंद उसके साथ अगली सीट पर बैठा था। बदमाशों की गोलियों से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे सीट पर बैठा युवक मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, डीएसपी मोहम्मद जमाल खान, कसौला थाना एसएचओे सर्वेष्ठा, सीआईए इंचार्ज विद्यासागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित जमानत पर आया था बाहर
बताया जा रहा है कि गुर्जरवाड़ा निवासी अमित हाल ही में मर्डर के मामले में जमानत पर बाहर आया था। आपसी रंजिश के चलते दोनों गुटों से जुड़े लोगों के बीच कई बार फायरिंग की घटना हो चुकी है। अप्रैल 2018 में एक ही दिन में दोनों ही गुट ने एक दूसरे गुट के एक-एक युवक की हत्या कर दी थी। इसी मामले में एक युवक जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
हत्याकांड से शहर में फैली दहशत
दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके गढ़ी बोलनी रोड पर दो युवकों की हत्या के मामले के बाद शहर में दहशत फैल गई है। हत्याकांड की चर्चा देर रात तक चलती रही। इससे पहले भी वर्ष 2018 में इसी तरह दोहरे हत्याकांड हुआ था। वारदात के बाद पुलिस के भी पसीने छूूट गए, क्योंकि 2018 में भी एक हत्या के बाद दूसरे पक्ष ने एक और हत्या को अंजाम दिया था।

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही: पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। दो लोगों की गोली लगने से हत्या हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपियों की जल्द सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed