{"_id":"57489e544f1c1ba525690f0f","slug":"murder-of-a-man-to-damage-face-or-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरा कुचलने के बाद जलाकर अधेड़ की हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरा कुचलने के बाद जलाकर अधेड़ की हत्या!
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 28 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
एक अधेड़ का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गांव चिमनावास के खेत में एक अधेड़ का शव मिला है। सूचना पर पहुंची खोल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का चेहरा आधा कुचला और जला हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि अधेड़ की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। वहीं मृतक की जेब से एक कागज का टुकड़ा भी मिला है, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस कागज के बारे में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार बोहतवास अहीर निवासी ब्रह्मदत्त(50) की रेवाड़ी के रामपुरा में नाई की दुकान थी। शुक्रवार को उसका शव चिमनावास गांव के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। ब्रह्मदत्त के चेहरा दांयी और से पिचका होने के साथ ही जला हुआ था। इससे माना जा रहा है कि किसी भारी चीज से कूटकर उसकी हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया गया। फिलहाल पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
करीब तीन घंटे बाद पहुंचे भाई ने की पहचान
-सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पहले रामपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाद में पता चला कि खोल थाने का एरिया है। सूचना पर खोल पुलिस के साथ ही डीएसपी सतपाल भी मौके पहुंचे। वहीं शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जमा हो गये, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं कर सके। कुछ देर बाद बोहतवास अहीर गांव से मृतक के भाई-भाभी पहुंचे और उन्होंने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
-गुरुवार सुबह निकला था दुकान के लिए
ब्रह्मदत्त बृहस्पतिवार सुबह घर से रामपुरा स्थित अपना सैलून खोलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। ब्रह्मदत्त का घर रामपुरा महेंद्रगढ़ रोड पर पड़ता है। जबकि जहां उसका शव मिला उसकी दिशा घर से दुकान जाने वाले रास्ते से बिल्कुल उल्टी है। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या करने के लिए मृतक को यहां किसी तरह लाया गया है।
सुसाइड नोट में किसी नीलू का नाम
पुलिस को मृतक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें शाहजहांपुर के किसी नीलू नाम के शख्स को आत्महत्या करने की वजह मृतक ने बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि किसी प्लाट के सौदे के नाम पर नीलू ने कोरे स्टांप पेपर पर दस्तखत करा लिये। धोखा होने का पता चलने पर विरोध किया तो जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस ने फिलहाल जांच के लिए सुसाइड नोट को मधुबन लैब भेज दिया है।
शुरुआत में पुलिस भी हत्या का ही मामला लेकर चल रही थी। हालांकि सुसाइड नोट मिलने और परिजनों द्वारा शुरुआती तौर पर तस्दीक करने के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
-सतपाल सिंह, डीएसपी रेवाड़ी
---------