फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murder accused commits suicide in Model Town police station in Rewari created panic in entire department

Haryana: रेवाड़ी में मॉडल टाउन थाने में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मचा

Sun, 07 Sep 2025 12:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:26 PM IST
सार

रेवाड़ी के थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास राकेश वर्मा की हत्या करके शव को डालने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Murder accused commits suicide in Model Town police station in Rewari created panic in entire department
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली। सुल्तानपुर निवासी विनोद को राकेश हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेशी के बाद उसे रिमांड पर लेकर मॉडल टाउन थाना पुलिस लॉकअप में रखा गया था। रात के समय आरोपी विनोद और दूसरा आरोपी सन्नी लॉकअप में साथ ही सो रहे थे। इसी दौरान विनोद ने आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन


घटना के वक्त दूसरा आरोपी पास में ही सोता रहा और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।  प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विनोद ने जिस कंबल पर सोया था, उसी के किनारे से कपड़ा फाड़कर रस्सीनुमा फंदा तैयार किया। पुलिस लॉकअप में इस तरह की घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि राकेश हत्याकांड में दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान उन्हें मॉडल टाउन थाना लॉकअप में रखा गया। 
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे
इस घटना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। हिरासत में बंद कैदी की आत्महत्या सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक मानी जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक आरोपी के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। यह मामला न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि लॉकअप में बंद कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों साथियों ने शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर की थी हत्या
थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास राकेश वर्मा की हत्या करके शव को डालने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव हमजाबाद निवासी विनोद कुमार व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव अत्तरसुभाकलां निवासी सन्नी यादव के रूप में हुई थी।


पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व दोनों आरोपी गांव सुठानी में एक ही कमरे में किराये पर साथ रहते थे। तीनों आर्थिक रूप से कमजोर थे। किराये को लेकर तीनों का आपस में विवाद होने लगा था। इस वजह से मकान मालिक ने उनसे कमरा खाली करवा लिया था। दोनों आरोपी राजेश वर्मा को कमरा खाली करने की वजह मानते थे। 2 सितंबर को तीनों मिंडा कट बावल रोड के पास शराब पीने के लिए एक साथ बैठे थे। शराब पीने के बाद जब नशा हुआ तो सन्नी और विनोद का राकेश के साथ झगड़ा हो गया। इन लोगों ने पहले उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चेहरे पर पत्थर से वार किए, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed