फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murder accused arrested

Rewari News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर थाना अंतर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने सती कॉलोनी में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नक्शू उर्फ नक्षत्र के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि सती कॉलोनी निवासी प्रवेश कुमार ने बताया था कि वीरवार की रात को करीब 11 बजे वह कॉलोनी की गली में चौक के पास खड़ा हुआ था। उसके पास ही उसके हितेश एवं शिवम सहित उसके चार दोस्त भी खड़े हुए थे और बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके पास पहुंचकर उन पर सीधा फायर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की और यहां खड़े शिकायतकर्ताओं को ही निशाना बनाया था। हालांकि किसी को भी गोली नहीं लगी और गोली चलने की आवाज के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। शहर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी नक्शू उर्फ नक्षत्र पुत्र शेखर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को शनिवार को अदालत मे पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed