{"_id":"67af901f116ed908430b9d17","slug":"municipality-removed-encroachment-issued-challan-to-three-shopkeepers-rewari-news-c-198-1-rew1001-215285-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण, तीन दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण, तीन दुकानदारों के चालान
Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 18अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कार्रवाई करते नगरपालिका की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कुछ दुकानदारों के सामान जब्त किए। तीन दुकानदारों के चालान किए गए।
नगर पालिका की टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में पहुंची, दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों के चालान किए गए। नगर पालिका की टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से अतिक्रमण रहेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भगत राम चौक से छोटूराम चौक तक रोड बनाई जा रही है, जिससे बाजार में एक तरफ से वाहन गुजरने लगे हैं। रास्ते में दुकानदारों के सड़क तक सामान लगाने से लोगों को परेशानी होने लगी है।
टीम ने बताया कि मौके पर तीन दुकानदारों के चालान किए गए हैं। कुछ लोगों का सामान जब्त किया गया है। दो हजार से कम किसी का चालान नहीं किया जाएगा। दोबारा मिलने पर पांच हजार का चालान किया जाएगा़। उन्होंने शहर को साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त करने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। निर्माणाधीन रोड चौड़ा होेने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।