{"_id":"6ad1249f2b97b2a53c0b4b69","slug":"mukesh-was-murdered-following-a-dispute-over-grain-two-suspects-have-been-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-247213-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनाज को लेकर हुए विवाद में की गई थी मुकेश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनाज को लेकर हुए विवाद में की गई थी मुकेश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खोल। गांव खोल में मुकेश (55) की हत्या के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव खोल निवासी हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल है। हिमांशु और मुकेश में अनाज (गेहूं) को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मुकेश की हत्या की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ हिल्लू ने वारदात से पहले मुकेश के साथ विवाद होने की बात बताई है।
बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे मुकेश और वीर सिंह पशुओं वाले मकान में बैठे थे। इसी दौरान हिमांशु वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच बहस व झगड़ा हो गया। इसके बाद हिमांशु वहां से चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद हिमांशु अपने साथी राहुल को साथ लेकर शाम करीब 7 बजे गांव की चौपाल में पहुंचा। दोनों के पास लाठियां थीं। आरोप है कि दोनों ने मुकेश और वीर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में मुकेश को गंभीर चोटें आईं।
गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
खोल निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे उसकी बड़ी बहन साक्षी का फोन आया। उसने बताया कि उनके पिता मुकेश को झगड़े में चोट लगी है। सूचना मिलने पर नितिन गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। नितिन के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में मुकेश ने उसे बताया कि हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके और वीर सिंह के साथ लाठियों से मारपीट की थी। इसके कुछ समय बाद मुकेश की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।