{"_id":"6aa44a42aaf6bc47fb019645","slug":"mukesh-kumar-recipient-of-the-state-teacher-award-felicitated-at-the-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-245267-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मुकेश कुमार को विद्यालय में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मुकेश कुमार को विद्यालय में किया सम्मानित
Sat, 12 Sep 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। स्रोत: यूनियन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार के टीजीटी हिंदी मुकेश कुमार को शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने मुकेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। मुकेश कुमार 20 वर्षों से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ पौधारोपण, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में भी उनका योगदान रहा है। इन कार्यों के लिए उन्हें पूर्व में राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
समारोह में प्राचार्य विनोद मेहता ने कहा कि मुकेश कुमार जैसे समर्पित शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नरेंद्र हेडमास्टर, देवेंद्र हेड टीचर, रवि वत्स, डॉ. अश्वनी, कृष्ण कुमार, नरेंद्र सिंह, पूनम यादव, पुष्पा, स्वाति, नीतू, जसबीर, विजेंद्र सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।