{"_id":"63655c712e4d053be542765e","slug":"mp-arvind-sharma-flagged-off-the-express-train-for-khatu-dham-rewari-news-rtk6625886118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर खाटू धाम के लिए रवाना की एक्सप्रेस टेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर खाटू धाम के लिए रवाना की एक्सप्रेस टेन
विज्ञापन
देवों की लंबी निद्रा के बाद शुक्रवार को एकादशी यानी देवउठनी ग्यारस का दिन है। आज के दिन से सभी शुभ लग्न वाले कार्य प्रारंभ किए जाते हैं। यह बात रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कोसली से रींगस के लिए बालाजी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालु यात्रियों के लिए रवाना रहने के बाद उपस्थित लोगों के बीच कही।
सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से ही क्षेत्र की मांग थी कि उन्हें रींगस से सीधा जोड़ा जाए। क्योंकि यहां से भारी संख्या में श्याम श्रद्धालु श्याम बाबा दरबार पहुंचते हैं। आज देव उठनी ग्यारस यानी एकादशी का पर्व है जिस पर भारी संख्या में श्याम श्रद्धालु रींगस के लिए जाते हैं इस शुभ अवसर पर इस ट्रेक से कोसली से रींगस के लिए बालाजी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि ब्रॉड गेज का कार्य कोसली से लेकर रींगस के बीच करीब 18 किलोमीटर में डबल लाइन का अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से स्पेशल ट्रेनें चलाने में देरी हो रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 18 किलोमीटर का यह ट्रैक जल्द ही पूरा कराया जाएगा। दूसरी तरफ एक के बाद इस लाइन पर पिछले नो माह मे चार सवारी गाड़ियां दिलाने से लोगों में सांसद के प्रति अथाह प्रेम दिखाई दिया। इस मौके पर रेलवे विभाग से लाइटें अग्रवाल सीनियर डीइएन, आनंद स्वरूप रोहिल्ला एडीईएन, राजकुमार एसएससी वर्क्स रेवाड़ी, स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह मीणा, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, जिला अध्यक्ष हुकम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत यादव, श्री श्याम सेवा मण्डल के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में इस पास के लोग उपस्थित रहे।
यह रहेगा टाइम टेबल
यह ट्रेन प्रतिदिन भिवानी से जयपुर डहर का बालाजी के बीच चलेगी। भिवानी से इसके चलने का समय 5:45 होगा। कोसली में इस ट्रेन का आवागमन 6: 39 पर होगा जो कि रेवाड़ी 7:40 पर पहुंचेगी। कुंड स्टेशन पर 8:00 बजे पहुंचेगी। नारनौल सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर पहुंचेगी। नीमकाथाना में 9 बजकर 51 मिनट और रींगस में 10 बजकर 40 मिनट पर डहर का बालाजी 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में डहर का बालाजी से शाम 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो रेवाड़ी रात 8 बजकर 25 मिनट, कोसली 8:54 और भिवानी 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी जयपुर से रींगस 4 बजकर 55 मिनट, नीम का थाना में 5 बजकर 44 मिनट, मावंडा 6 बजे, नारनौल 6 बजकर 51 मिनट पहुंचेगी।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
यह ट्रेन चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 11 कोच होंगे जिसमें 9 जनरल व 2 स्लीपर कोच शामिल है।