फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MoU signed between IGU and indigenous research institute

Rewari News: आईजीयू और स्वदेशी शोध संस्थान के बीच एमओयू साइन

Sat, 09 Nov 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between IGU and indigenous research institute
फोटो : 04रेवाड़ी। आईजीयू एवं स्वदेशी शोध संस्थान के बीच एमओयू साइन की तस्वीर दिखाते हुए। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और स्वदेशी शोध संस्थान नई दिल्ली के बीच शैक्षणिक गतिविधियों, संकायों के आदान-प्रदान, सम्मेलन, सेमिनार, अनुसंधान आदि में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन साइन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव और कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने स्वदेशी शोध संस्थान नई दिल्ली से कंसल्टेंट सुरेश गुप्ता की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने कहा कि इस प्रकार के एमओयू होने से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों दोनों को शोध कार्यों को आधुनिक तकनीक के द्वारा सीखने का लाभ मिलेगा। एमओयू का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक कुशलता को निखारना है ताकि विद्यार्थी एवं शोधार्थी नई तकनीकी अनुसंधानों की प्रक्रियाओं को बारीकी से जान सके। विश्वविद्यालय को विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के साथ जुड़ने पर हमें बहुत गर्व महसूस करना चाहिए।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने कहा कि इस एमओयू के द्वारा आईजीयू एवं स्वदेशी शोध संस्थान नई दिल्ली के शिक्षक आपस में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुसंधात्मक प्रक्रिया एवं सम्मेलन सेमिनार आदि में एक दूसरे का परस्पर सहयोग करते हुए सभी गतिविधियों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, डॉक्टर रितु बजाज, प्रोफेसर सुनील यादव, मोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed