फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 900 applications received for admission in KLP College

Rewari News: केएलपी कॉलेज में प्रवेश के लिए आए 900 से अधिक आवेदन

Tue, 03 Jun 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
More than 900 applications received for admission in KLP College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अबतक 900 से अधिक आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि हेल्प डेस्क पर उपस्थित कर्मचारी छात्रों को फॉर्म भरने के साथ-साथ कोर्स चयन, छात्रवृत्ति, कॅरिअर गाइडेंस एवं फीस स्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की ओर से 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्यूशन फीस में विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा में विशिष्ट उपलब्धि रखने वाले विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न केवल छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा को उचित मंच भी मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निवेदन किया है कि वे समय रहते नौ जून से पहले अपने आवेदन प्रक्रिया पूरी करें तथा सीटों की संख्या सीमित होने के कारण अंतिम समय में सीटें भर जाने से वंचित न रहें। मेरिट लिस्ट में स्थान सुनिश्चित करने के लिए समय पर फॉर्म भरना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed