{"_id":"66fee83bc80cc09b690f0ac4","slug":"more-than-500-two-wheelers-and-250-four-wheelers-were-sold-on-the-first-day-of-navratri-rewari-news-c-198-1-rew1001-210130-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवरात्र के पहले दिन 500 से अधिक दोपहिया और 250 से अधिक चारपहिया वाहन बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवरात्र के पहले दिन 500 से अधिक दोपहिया और 250 से अधिक चारपहिया वाहन बिके
Fri, 04 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। एक शोरूम में ग्राहक को बाइक दिखाते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नवरात्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र के पहले दिन जिले में 500 से अधिक दोपहिया और 250 से अधिक चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके अलावा बहुत से लोगों में दो व चारपहिया वाहनों की बुकिंग कराई है। इनमें कुछ नवमी तो कुछ दशमी के दिन वाहन ले जाएंगे।
नवरात्र और दीपावली के मौके पर लोग वाहन की खरीदते हैं। नवरात्र शुरू होने के साथ ही वाहनों की बिक्री बढ़ने लगी है। पिछली बार की तुलना में इस बार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दोपहिया व चारपहिया वाहन एजेंसियों के अनुसार नवरात्र के पहले दिन जिले में करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ। शहर के अलग-अलग वाहन शोरूम से डेटा लिया गया तो पता चला कि नवरात्र के पहले दिन जिले में 500 से अधिक दोपहिया और 250 से अधिक कारों की बिक्री हुई है। वाहन विक्रेताओं का कहा है कि नई बुकिंग भी हो रही है। इसमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल श्रेणी के वाहन शामिल हैं। नवरात्र से पहले ही गाड़ियों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, जिनकी अब डिलीवरी भी हो रही है। अष्टमी, नवमी के लिए 200 चारपहिया और 120 दो पहियावाहनों की बुकिंग दोपहर 3 बजे तक हुई है। समय बीतने के साथ बुकिंग में और इजाफा देखने को मिलेगा।
सभी वाहन शो-रूम में बिक्री के लिए मोटरसाइकिल तैयार रखी गई है। शोरूम में बाइक में एसेसरीज लगाई जा रही है, ताकि नवमी व दशमी पर डिलीवरी में देरी न हो। दोपहिया वाहन संचालक विक्रम ने बताया कि कई फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि शोरूम में रहते हैं, जो मौकेपर ही ईएमआई के दस्तावेज तैयार करते हैं। लोग पुरानी कार बेचकर नई ले रहे हैं। कम बजट में सेकंड हैंड कार भी लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
फाइनेंस पर खरीदे जा रहे अधिक वाहन
एक कार के शोर-रूम के मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि दो वर्षों के मुकाबले इस बार वाहनों की बिक्री में उछाल आया है। अच्छी सेल मिली है। पेट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की तरफ लोगों को ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। हालांकि, नकद खरीदारी घटी है। फाइनेंस पर पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा वाहन खरीदे जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्यादा मांग : दोपहिया शोरूम के मैनेजर राजेश यादव ने बताया कि वाहन विक्रेताओं को अब जाकर राहत मिली है। अभी अष्टमी और धनतेरस के लिए अच्छी बुकिंग होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्यादा मांग है। उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए लग रहा है इस बार दो वर्षों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे।