{"_id":"675340df5359cea1df02b6cb","slug":"more-than-500-girl-students-study-in-girls-college-with-the-help-of-6-teachers-rewari-news-c-198-1-rew1001-212463-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कन्या महाविद्यालय में 6 शिक्षकों के सहारे 500 से अधिक छात्राओं की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कन्या महाविद्यालय में 6 शिक्षकों के सहारे 500 से अधिक छात्राओं की पढ़ाई
Fri, 06 Dec 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कन्या महाविद्यालय का तैयार हो रहा नया भवन।
बावल। कस्बा स्थित कन्या महाविद्यालय में अधूरे स्टाफ की वजह से छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। मौजूदा समय में तीनों संकाय में 500 से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। केवल 6 शिक्षकों के सहारे यह सभी छात्राएं हैं। महाविद्यालय में शिक्षक सहित कुल 22 पद स्वीकृत हैं। मगर 16 पद इस वक्त रिक्त पड़े हैं।
ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पढ़ाने वाले शिक्षकों को काफी परेशानी होती होगी। महाविद्यालय प्रबंधन की तरफ से अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बता दें कि वर्ष 2018 में बावल के कन्या स्कूल में ही कॉलेज की कक्षाएं लगानी शुरू कर दी की गई थी। लड़कियों के कॉलेज के लिए तिहाड़ा निवासी जय कौशिक ने 2019 में पांच एकड़ जमीन दी थी। जिसमें भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल यह भी बताया जा रहा है कि नया भवन मिलने के बाद प्रस्तावित पदों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मौजूदा परिस्थितियों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। नए भवन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
- ममता गुप्ता, प्राचार्या, कन्या महाविद्यालय बावल।