फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 300 people took advantage of the camp

Rewari News: कैंप का 300 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया

Tue, 16 Apr 2024 04:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
More than 300 people took advantage of the camp
प्रजापति धर्मशाला में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का रिबन काटकर शुभारंभ करतीं समाज की कन्याएं
रेवाड़ी। शहर के कुतुबपुर में बुद्धमाता चौक स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर फूल अर्पित कर किया गया। इस कैंप का उद्घाटन प्रजापति समाज की पांच कन्याओं के साथ उजाला सिग्नेचर अस्पताल की डॉक्टरों की टीम की ओर से किया गया। कैंप में अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. अंकित सिंह, डॉक्टर सुमित सैनी, डॉक्टर सत्यनारायण यादव, डॉक्टर सोनम, डॉक्टर हर्ष, नर्सिंग स्टाफ कृष्ण कुमार, पीआरओ मनोज, राजेश कुमार ने मरीजों का बीपी, शुगर व डॉक्टर इशा वर्मा ने बुजुर्गाें को फिजियोथेरेपी के बारे में बताया। इस कैंप का 300 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। वीर सिंह प्रधान ने बताया कि दो दिन पहले ही प्रजापति समाज की मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करवाया जाएगा। प्रजापति समाज ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों का आयोजन होता रहेगा। इस कैंप में महिलाओं की उपस्थिति बहुत ज्यादा थी। इस मौके पर संजय प्रधान, रमेश खजांची, मंगतराम, धर्मवीर प्रजापति, बिल्लू, नरेंद्र, राजू, विजय, सतीश, नीरज, पूर्व पार्षद डॉक्टर सतनारायणपुर, पार्षद रवि, बलवीर, किशन लाल प्रजापति, राम, सुभाष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed