फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 250 people from Ratanthal village went abroad on tourist visa.

Rewari News: टूरिस्ट वीजा पर विदेश में हैं गांव रतनथल के 250 से अधिक लोग

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
More than 250 people from Ratanthal village went abroad on tourist visa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली (रेवाड़ी)। टूरिस्ट वीजा पर गांव रतनथल के 250 से अधिक लोग विदेश भेजे गए हैं। इनमें से एक गांव के मीर सिंह इटली में फंसे हैं। उनकी वापसी के लिए उनकी पत्नी रीना सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है। रीना ने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह बच्चों के सात बस स्टैंड पर अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होगी।
अमेरिका से 104 भारतीयों के डिपोर्ट किए जाने के बाद एजेंटों की ओर से डंकी रूट से लोगों को अमेरिका भेजे जाने के मामले पर चर्चा होने लगी है। विदेश में कमाने का सपना सजोने वाले तमाम लोग लाखों रुपये खर्च कर एजेंट के माध्यम विदेश जाते हैं। एजेंटों की ओर से उन्हें टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने के कारण वे विदेश में फंस जाते हैं। गांव रतनथल के मीर सिंह एजेंट के माध्यम से ही इटली गए थे जहां वह फंसे हुए हैं। गांव के लोगों के अनुसार इस गांव के 250 से अधिक लोग विदेश में रहते हैं। इनमें से अधिकतर लोग गांव निवासी एजेंट की ओर से भेजे गए हैं। मीर सिंह की समस्या से अवगत होने के बाद परिवार के लोग परेेशान हैं। उनकी पत्नी रेनू पति की वापसी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन जिला या पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

मीर सिंह 22 लाख रुपये खर्च इटली गए थे। इटली में फंसने के बाद अब उन्हें विदेश आने पर पछतावा हो रहा है। बेटे की याद में उनकी 85 वर्षीय मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और बच्चे मीर सिंह की राह देख रहे हैं। मीर सिंह की पत्नी ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया तो वे बच्चों के साथ गांव के बस अड्डे पर अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि गांव निवासी एजेंट टूरिस्ट वीजा पर लोगों को विदेश भेजता है और उन्हें वहां पर फंसाकर लौट आता है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। ऊंची पहुंच होने के कारण एजेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। अगर कोई शिकायत करता है तो मामला रफा दफा कर दिया जाता है।

टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद विदेश में फंज जाते हैं लोग

ग्रामीणों के अनुसार एजेंट भोले भाले लोगों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश में मजदूरी में लगाकर स्वदेश लौट आता है। वहां टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद संबंधित व्यक्ति वहां फंस जाता है और पुलिस द्वारा पकड़ा जाता है। पकड़ा गया व्यक्ति जिस किसान के पास मजदूरी करते हैं, वह उसे छुड़ा लेते हैं। मीर सिंह की पत्नी ने बताया कि अगर पुलिस जांच करें तो गांव के इस एजेंट की सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। एजेंट का रिकार्ड देखा जाए कि वह कितनी बार विदेश गया है।

इटली में पति को न काम मिला न रहने की व्यवस्था : रीना

मीर सिंह की पत्नी रीना ने बताया कि आरोपी एजेंट उसके गांव का रहने वाला है। पति मीर सिंह को अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये लेकर 3 नवंबर 2022 को विदेश भेजा गया। विदेश जाने के बाद पति को कोई काम नहीं मिला। कोई रहने की व्यवस्था भी नहीं हो पाई। पैर में फ्रैक्चर आने पर उनका पासपोर्ट छीनकर व जरूरी कागज लेकर आरोपी एजेंट भारत में आ गया। 28 अक्तूबर 2024 को शिकायत देने पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला गया। 11 नवंबर 2024 को साइन करवाकर शिकायत खत्म करा दी गई। बाद में पता चला कि उसे गुमराह किया गया है। अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।


वर्जन
मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच पूरी के होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा। -रविंद्र, डीएसपी हेडक्वार्टर रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed