फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 22000 applications came for the first time on 9500 seats in the district

जिले में 9500 सीटों पर पहली बार आए 22000 से अधिक आवेदन

Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
More than 22000 applications came for the first time on 9500 seats in the district
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सोमवार को आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस सत्र में अब तक सबसे अधिक आवेदन आए हैं, जबकि पिछले साल कॉलेजों में दाखिले के लिए 19 हजार आवेदन आए थे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक में दाखिले के लिए 16 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस बार विभाग ने परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य किया था। वहीं कई विद्यार्थियों के कागजात से परिवार पहचान पत्र में मिलान नहीं हुआ। ऐसे बहुत से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। विद्यार्थियों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर दो बार शेडयूल में बदलाव किया गया था। कॉलेज प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन विद्यार्थियों के कागजात की जांच की जा रही है। कागजात की जांच प्रक्रिया 8 सितंबर तक चलेगी। वहीं 11 सितंबर को पहली वरीयता सूची जारी होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में पहली बार आए 22 हजार से अधिक आवेदन:
सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड की कक्षा बाहरवीं का परिणाम इस बार शत प्रतिशत रहा था। ऐसे में आवेदनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी। इस बार जिले में स्नातक की 95 सौ सीटों पर 22 हजार 44 आवेदन आए हैं। जबकि पिछले सत्र में 19 हजार आवेदन आए थे। वहीं सत्र 2019-20 में 17 हजार के लगभग आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी :
शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए की 560 सीट पर 1420 आवेदन, बीकॉम में 240 सीट पर 444 आवेदन, बीएससी नॉन-मेडिकल में 240 सीट पर 517, बीएससी मेडिकल में 160 सीट पर 313, बीसीए में 60 सीट पर 50 आवेदन आए हैं। ऐसे में कुल 2744 आवेदन आए हैं।
राजकीय कॉलेज खरखड़ा :
राजकीय कॉलेज खरखड़ा में बीए की 320 सीट पर 614 आवेदन, बीकाम की 160 सीट पर 243 आवेदन व बीएससी नॉन-मेडिकल की 80 सीट पर 174 आवेदन आए हैं।
राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा :
गांव गुुरवड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 240 सीट पर 286 आवेदन, बीकॉम में 80 सीट पर 54 आवेदन, बीएससी नॉन-मेडिकल में 80 सीट व बीएससी नॉन-मेडिकल विद कंप्यूटर साइंस में 40 सीट पर 86 आवेदन आए हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय पाली :
गावं पाली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 160 सीटों पर 173 आवेदन, बीएससी 80 सीटों पर 51 आवेदन व बीकॉम की 80 सीटों पर 25 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय महाविद्यालय कंवाली :
गांव कंवाली के श्रीकृष्ण राजकीय महाविद्यालय में बीए की 420 सीटों पर 843, बीएससी नॉन-मेडिकल में 160 सीटों पर 346 आवेदन, बीकॉम में 80 सीटों पर 70 आवेदन, बीसीए में 60 सीटों पर 77 आवेदन आ चुके हैं। कॉलेज की 720 सीटों पर 1336 आवेदन आए हैं।
राजकीय महाविद्यालय नाहड़ :
गांव नाहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 420 सीटों पर 1241 आवेदन, बीकॉम में 60 सीटों पर 62 आवेदन तथा बीएससी नॉन-मेडिकल में 80 सीटों पर 398 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय कॉलेज जाटुसाना :
गांव जाटुसाना स्थित राजकीय कॉलेज में बीए की 160 सीटों पर 240 आवेदन व बीकॉम की 80 सीटों पर 42 आवेदन आ चुके हैं।
अहीर पीजी कॉलेज :
अहीर पीजी कॉलेज में बीए की 420 सीटों पर 2330 आवेदन, बीकॉम की 160 सीटों पर 631 आवेदन, बीएससी (नॉन-मेडिकल) की 240 सीटों 1054 आवेदन, बीएससी (मेडिकल) की 80 सीटों पर 260 आवेदन, बीबीए की 120 सीटों पर 127 आवेदन, बीसीए की 120 सीटों पर 226 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय ब्वॉयज कॉलेज रेवाड़ी :
शहर के एकमात्र राजकीय ब्याज कॉलेज में बीए की 160 सीटों पर 988 आवेदन व बीकॉम में 160 सीटों पर 305 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल :
बावल में राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए की 160 सीटों पर 214 आवेदन, बीकॉम में 80 सीटों पर 64 आवेदन व बीएससी की 60 सीटों पर 49 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय महाविद्यालय बावल :
बावल के राजकीय महाविद्यालय की बीए 480 सीटों पर 722 आवेदन, बीएससी की 60 सीटों पर 161 आवेदन, बीकॉम की 60 सीटों पर 179 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय महाविद्यालय कोसली:
बीएससी मेडिकल की 80 सीटों पर 110 आवेदन बीएससी नॉन-मेडिकल की 160 सीटों पर 354, बीकॉम 80 सीटों में 79 आवेदन व बीए में 160 सीटों पर 817 आवेदन आए हैं।
आरडीएस कॉलेज:
बीए की 160 सीटों पर 500 आवेदन, बीकॉम की 80 सीटों पर 250 आवेदन, बीएस नॉन-मेडिकल 80 सीटों पर 200 आवेदन आए हैं।
केएलपी कॉलेज:
केएलपी कॉलेज में बीए में 640 सीटों पर 2086 आवेदन, बीबीए की 80 सीटों पर 177 आवेदन, जन संचार विषय में 40 सीटों पर 17 आवेदन, बीकॉम में 240 सीटों पर 762 आवेदन, बीकॉम ऑनर्स में 60 सीटों पर 177 आवेदन, बीसीए में 120 सीटों पर 280 आवेदन, बीएससी बॉयोटेक में 40 सीटों पर 59 आवेदन, बीएससी मेडिकल में 160 सीटों पर 334 आवेदन, बीएससी नॉनमेडिकल में 160 सीटों पर 1072, बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 60 सीटों पर 55 आवेदन आए हैं।

डीएवी कॉलेज कोसली:
कोसली स्थित डीएवी कॉलेज में बीए की 180 सीटों पर 210 आवेदन, 180 बीकॉम सीटों पर 40 आवेदन आ चुके हैं।
आगे ये रहेगा शेडयूल:
- आठ सितंबर तक कालेजों में ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण-पत्रों की जांच होगी।
- 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी, जोकि 15 सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 11 से 15 सितंबर तक मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 17 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी, जोकि 20 सितंबर तक मान्य होगी।
- 17 से 20 सितंबर तक दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 22 सितंबर को खाली सीटें रहने की स्थिति में ओपन काउंसिलिंग के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय कोसली के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 8 सितंबर पर कॉलेजों में कागजात सत्यापन का कार्य किया जाएगा। वहीं 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थियों को अब किसी भी कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed